• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Wednesday, July 22, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

Zoom ऐप को टक्कर देने मार्केट में आया फेसबुक का Messenger Rooms, जानिए खासियत; कैसे करेगा काम

By
Rajsatta Express
-
May 15, 2020
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    facebook

    राजसत्ता एक्सप्रेस। सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी फेसबुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप Zoom को टक्कर देने मार्केट में आ गई है। फेसबुक ने शुक्रवार को अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Messenger Rooms को लाइव कर दिया है। वर्ल्ड वाइड कोई भी यूजर्स इसे Google PlayStore में जाकर इ्ंस्टॉल कर सकता है। ऐप को लाइव करने के बाद कंपनी ने कहा कि आज से Messenger Rooms ऐप आपको लिए उपलब्ध रहेगा। प्राइवेट वीडियो कॉन्फेंसिंग इस ऐप से एक बार में 50 यूजर्स जुड़ सकते हैं।

    दरअसल, कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में ज्यादातर लोग घर से काम (Work From Home) कर रहे हैं। इस दौरान ज्यादातार लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लॉकडाउन पीरियड में सबसे ज्यादा Zoom App की पॉपुलैरिटी देखी गई। बिजनेस मीटिंग्स से लेकर स्कूल/कॉलेज की ऑनलाइन क्लासेज जूम ऐप पर डिपेंड हो गई। हालांकि, जूम ऐप पर यूजर की सुरक्षा से जुड़े समय-समय पर सवाल भी उठते रहे हैं। ऐसे में जूम को टक्कर देने के लिए फेसबुक के इस खास फीचर ने यूजर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक नया विकल्प दे दिया है।

    Lockdown Effect: भारत में इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में गिरावट, OnePlus से Samsung के ये फोन हुए सस्ते

    Facebook Messenger Rooms की खासियत

    • एक साथ इस फेसबुक मैसेंजर रूम में 50 यूजर्स जुड़ सकते हैं।
    • लोगों को इससे कनेक्ट करना भी बेहद आसाना है।
    • मैसेंजर रूम के इन्वाइट को यूजर्स किसी भी न्यूज फीड, ग्रुप या इवेंट के जरिए शेयर कर सकते हैं।
    • अपने हिसाब से यूजर्स इसमें रूप क्रिएट कर सकते हैं।
    • इस फीचर में यूजर की प्राइवेसी का खास ध्यान रखना गया है।
    • मैसेंजर रूम प्राइवेसी के अंतर्गत ये आपके कंट्रोल में होगा कि आपके रूम को कौन देख सकता है। आप इसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
    • अगर आप अनलॉक करते हैं, तो लिंक वाला कोई भी व्यक्ति ग्रुप में शामिल हो सकता है। यानी वो दूसरे के साथ रूम शेयर कर सकता है।
    • हालांकि,रुम क्रिएटर कॉल शुरू करने के लिए मौजूद होना जरूरी होगा।
    • रूम क्रिएटर के हाथ में ये कंट्रोल रहेगा कि कौन इस वीडियो चैट में शामिल होगा और कौन नहीं

    जानिए कैसे बनाएं फेसबुक मैसेंजर रूम

    1. मैसेंजर ऐप को ओपन करें।
    2. स्क्रीन के नीचे राइट साइड में आपको पिपुल टैब नजर आएगा, उपर टैप करें।
    3. इसके बाद क्रिएट रूम पर टैप करें। फिर उन लोगों को सेलेक्ट करें, जिन्हें आप कॉल में कनेक्ट करना चाहते हैं।
    4. जो लोग फेसबुक यूज नहीं करते हैं यानी उनका फेसबुक अकाउंट नहीं है। उनके साथ एक रूम शेयर करने के लिए आपको उनके साथ लिंक शेयर करना होगा। 5- आप अपने न्यूज़ फीड, ग्रुप और इवेंट में भी रुम शेयर कर सकते हैं।

    Aarogya Setu ने ऐप ने बनाया नया रिकॉर्ड, दुनिया के टॉप-10 ऐप की लिस्ट में बनाई जगह

    • TAGS
    • facebook
    • Facebook account
    • Facebook Messenger Rooms
    • video calling zoom app
    • video conferencing app
    • ZOOM App
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleपुलिस में चाहिये नौकरी तो यहां करे अप्लाई, 49 हजार मिलेगी सैलरी
      Next articleCoronavirus News: पास बैठकर बात करेंगे तो हो जाएगा कोरोना…लेकिन डरिये मत ये उपाय है
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में दर्ज की FIR, जानिए किन आरोपों में हो रही जांच

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से तेज हुई गठबंधन की चर्चा, सीट शेयरिंग पर क्या बन सकता है फॉर्मूला?

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक? जानिए इस पर क्या है एक वरिष्ठ पत्रकार की राय

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0