किसान यूनियन पंजाब-हरियाणा में आज से 3 दिन रोकेगी चक्का जाम, ये है वजह

किसान यूनियन पंजाब-हरियाणा में आज से 3 दिन रोकेगी चक्का जाम, ये है वजह

कई किसान संगठन पंजाब में आज यानी 28 सितंबर, 2023 से अगले तीन दिनों तक रेल नाकाबंदी करने जा रहे है। हाल की बाढ़ से हुए नुकसान के लिए वित्तीय पैकेज, MSP के लिए कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर किसान संगठन रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन में भाग लेने वाले अधिकांश किसान संगठन पंजाब से हैं। इस बाबत आज हरियाणा के किसानों ने पंजाब सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार ने पहले की तरह किसानों को रोकने की कोशिश की, तो हम बड़ी संख्या में किसान पंजाब पहुंचेंगे। इस संबंध में पंजाब पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ संगठन भी रेल रोको आंदोलन का समर्थन करेंगे। विरोध का समर्थन करने वाले किसान संगठनों में किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारती किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन, आजाद किसान समिति दोआबा, भारती किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन, किसान महापंचायत (हरियाणा), पगड़ी संभाल जट्टा (हरियाणा) शामिल हैं। इनके अलावा प्रगतिशील किसान मोर्चा (उत्तर प्रदेश), भूमि बचाओ मुहिम (उत्तराखंड) और राष्ट्रीय किसान संगठन (हिमाचल प्रदेश) भी शामिल है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने 19 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। महासचिव पंढेर ने कहा कि किसान उत्तर भारत में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वित्तीय पैकेज, सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी समेत अन्य मुद्दों की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में पंजाब पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी किया है। DGP पंजाब ने सभी जिलों के SP और DC को सतर्कता रहने के लिए कहा है। धरना स्थल का निर्धारण रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर किया जाएगा। इस कारण दिल्ली से पंजाब और अंबाला से अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।

Previous articleभारत को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का निधन
Next articleएशियन गेम्स 2023 : भारत की झोली में छठा गोल्ड, शूटिंग में चीन को दी मात