कृषि कानून के विरोध में किसानों ने किया भारत बंद, दिल्ली एनसीआर में सुरक्षा बढ़ाई गयी !

कृषि कानून के विरोध में  किसानों ने किया भारत बंद,  दिल्ली एनसीआर में सुरक्षा बढ़ाई गयी !
नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में  किसानों ने सोमवार यानी आज  को भारत बंद का फैसला  लिया  है। भारत बंद प्रातः  6 बजे से प्रारम्भ  हो गया है, जो की  शाम 4 बजे तक रहेगा । इसका असर भी नजर दिखने लगा  है। दिल्ली से सटे  कई सीमाओं पर प्रदर्शन भी चल रहा है। हालात काबू में रहें, तो  इसके लिए दिल्ली पुलिस ने भी अपनी तैयारी कर ली  है। हर ओर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 
भारत बंद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी ट्वीट किये।  जिसमें उन्होंने लिखा- किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है। लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है,इस कारण  आज भारत बंद है 

 उत्तर प्रदेश के ADG प्रशांत कुमार (कानून व्यवस्था)  ने बताया कि कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा ‘भारत बंद’ के ऐलान के चलते सभी ज़िला कप्तानों, DIG, IG, ADG को अधिक सावधान रहने का निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। 

गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा प्रातः  6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का फैसला लिया  है। 

भारतीय किसान यूनियन के मुखिया  राकेश टिकैत ने कहा, कि आज शाम 4 बजे तक भारत  बंद रहेगा। लोगों से प्रार्थना है कि लंच के बाद  बाहर  ही निकले, नहीं तो जाम में फंसे  रह सकते है। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा जरूरतमंदों लोगो  को जाने  दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अनुरोध है कि  आज दुकानें बंद रखें।
कुरुक्षेत्र में शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों  ने बंद कर दिया  है।

Previous articleMetro Rail Jobs: ITI से ग्रेजुएट पास तक कर सकेंगे Metro में जॉब ,यहां करें आवेदन !
Next articleअमेरिका के दौरे के बाद , रात में अचानक नए संसद के निर्माण क्षेत्र पहुंचे मोदी !