Wednesday, April 2, 2025

UKPSC में AE/JE पेपर लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज, CM बोले- गड़बडी करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की सख्ती का असर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर UKPSC में AE/JE परीक्षा गड़बड़ी मामले में हरिद्वार पुलिस की SIT जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। A E/JE एग्जाम पेपर लीक मामले में 9 लोगों पर गंभीर धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा जल्द ही सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून ला रहे हैं, गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
CM धामी ने कहा हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। UKPSC की AE और JE एग्जाम्स में शिकायते मिलने पर त्वरित जांच के आदेश दिए गए थे। मामला पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी शामिल पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा पहले भी कई भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles