उन्नाव हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में लगी आग, तीन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले मे आज (गुरुवार) दिन में करीब 10 बजे दही चैकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में गैस रिसाव के बाद आग लगने से हलचल मच गई। जानकारी मिलते ही कई थाने की फोर्स व दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। प्रशासन ने आसपास की फैक्ट्रियों और गांवों को तुरन्त खाली कराया। लगभग ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग आग पर काबू पाने के बाद डीएम और एसपी समेत दमकल के जवान प्लांट के अंदर घुसे और आग लगने के कारणों का पता लगाया जारहा है। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने दावा किया है कि आग बुझ चुकी है। स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। वहीं आग से झुलसे प्लांट के तीन कर्मचारी घायल हो गए थे उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक टैंक में भीषण आग लगने  के बाद प्लांट में हलचल मच गई। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि टैंक का वॉल्व लीक होने के बाद आग लगी है।

सावधानी बरतते हुए लखनऊ-कानपुर हाइवे पर लगभग पांच किलोमीटर क्षेत्र में यातायात रोक दिया गया है। कई ट्रेनों को भी रोक दिया गया। यह अनुमान लगाया दा रहा है कि इस आग का फैलाव कई किलोमीटर तक हो सकताहै। इसे ध्यान में रखते हुए दही चौकी क्षेत्र के कई गांवों को भी खाली करा दिया गया है। साथ ही आस-पास की लगभग 10 फैक्ट्रियों को बंद करके कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। भीषण आग लगने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने इस घचना की जानकारी को साझा करते हुए कहा कि, अनलोड होने आए टैंकर का वाल्ब खोलते समय रिसाव होरहा था जिसे टैंकर में आग लग गई थी। उसी के पांच पहिया भी फटे थे और आग का गोला व धुआं उठ रहा था। उन्होंने बताया कि, आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया जा चुका है। लगभग तीन घंटे तक पूरे क्षेत्र में हलचल मची रही।

आग लगने की वजह से लोग दहशत में आ गए थे। हाइवे बंद होने से यात्रियों को भी कठिनाईयों से गुजरना पड़ा। पुलिस और प्रशासन एक जुट हो कर आसपास की फैक्ट्रियों और गांवों को खाली कराया। लखनऊ से फायर ब्रिगेड की गाडियों को रवाना किया गया। इसके साथ ही कानपुर से चीफ फायर ऑफिसर समेत अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

आग की चपेट में आने से झुलसे सुभाषचंद्र 52 पुत्र धनीराम निवासी आवास विकास, मो. गुफरान 28 पुत्र शरीफ खान निवासी एबीनगर, मो.आसिफ 22 पुत्र अजीज निवासी जमुका अचलगंज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles