दिल्ली: दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग , बदमाशों को लड़की को मारी 4 गोली, एम्स रेफर

दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग , बदमाशों को लड़की को मारी 4 गोली, एम्स रेफर

राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह कोर्ट का काम शुरू ही हुआ था कि बदमाशों ने साकेत कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वकील के ड्रेस में आए बदमाशों ने साकेत कोर्ट परिसर में एक गोली पर फायरिंग की।

पुलिस की मौजूदगी और लोगों की भीड़भाड़ के बीच बदमाशों ने लड़की को चार गोलियां मारी। इससे लड़की कोर्ट परिसर में ही लहुलूहान होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जिस लड़की पर गोलियां चली, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। हमलावरों की पहचान और धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है।

बताया गया कि जिस लड़की पर गोलियां चलाई गई वह एक मामले में गवाह है। शुक्रवार को अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।