देश में पहली बार कोरोना वैक्सीन का विदेशी टीका लगा, इस शख्स ने ली स्पुतनिक V वैक्सीन की पहली डोज

देश में पहली बार लगी विदेशी कोरोना वैक्सीन, जानें किसने लिया स्पुतनिक V वैक्सीन का पहला डोज

नई दिल्लीः  रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी का टीका दीपक सप्रा को दिया गया है. उन्होंने यह टीका हैदराबाद में लिया है. दीपक सप्रा डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड हैं. कोरोन के खिलाफ लड़ाई में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन पहले से लोगों को लगाई जा रही है ऐसे में तीसरी वैक्सीन आने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को और ज्यादा बल मिलेगा.

बता दें कि भारत में रूस की स्पुतनिक वी कोरोना वैक्सीन की कीमत भी तय कर दी गई है. यहां इसकी कीमत 948 रुपये होगी. वैक्सीन पर 5 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगेगा. टैक्स के बाद एक डोज की कीमत 995 रुपये हो जाएगी.

 

स्पुतनिक वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि कोरोना महामारी के खिलाफ यह वैक्सीन अगले सप्ताह की शुरूआत में देशभर के बाजारों में मिलने लगेगा. सरकार ने यह घोषणा स्पुतनिक वी वैक्सीन की 150,000 डोज की पहली खेप पहुंचने के 12 दिन बाद की है.

स्पुतनिक वी वैक्सीन को रूस के गामालेया नेशनल सेंटर की ओर से विकसित किया गया है. देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद टीकों की मांग में अचानक से तेजी देखी गई थी. ऐसे में स्पुतनिक वैक्सीन बाजार में आने से लोगों को टीके के लिए मारामारी से राहत मिल सकती है.