दिल्ली के पूर्व MLA अरविंदर सिंह लवली ने ली आज आखिरी साँस !

दिल्ली के पूर्व MLA अरविंदर सिंह लवली ने ली आज आखिरी साँस !
नई दिल्ली: पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह के पुत्र व पूर्व MLA  सरदार अरविंदर सिंह लवली का 54 साल की उम्र में देहांत हो गया। बताया जा रहा है वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे लोधि रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा। अरविंदर 2008 में दिल्ली की देवली विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित गए थे।
उनके देहांत की खबर सामने आने के पश्चात पार्टी व उनके नेताओं में दुःख की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शोक जताते हुए कहा , मेरे सहयोगी और मित्र अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम किया।
वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा , पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.श्री बूटा सिंह जी के पुत्र व दिल्ली के पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली जी के आकस्मिक निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।
दिल्ली कांग्रेस ने देर रात उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया , पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह जी के सपुत्र और देवली से कांग्रेस के पूर्व MLA  अरविंदर सिंह लवली जी का आकस्मिक निधन हो गया है।
Previous articlePM मोदी 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे !
Next articleबांग्लादेश में बौद्ध मठ पर हमले का त्रिपुरा में विरोध प्रदर्शन !