PM मोदी 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे !

PM मोदी 15 नवंबर को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे !
भोपाल: मध्य प्रदेश में इस माह 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर में मनाया जा रहा है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे हैं। इस आयोजन की तैयारियां तीव्र  हो गई हैं।
बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाने वाला है। इस आयोजन को जोरशोर से मनाए जाने की तैयारियां भी प्रारम्भ हो चुकी है। इसी को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में सूबे के CM  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें यह कोशिश करनी है कि राज्य के हर इलाके के जनजातीय बंधु इस आयोजन में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लें ।
बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी  के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर में मनाया जाएगा। इसके लिए पंचायतों से लेकर राजधानी तक तैयारियां की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनकी सफलता और प्रचार-प्रसार के लिए दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी योजना बनाकर कार्य करें। इस आयोजन को लेकर सरकार के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, परन्तु पार्टी संगठन भी इस आयोजन को लेकर सरकार के साथ समन्वय से कार्य  करेगा।
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन पर केंद्रित अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पदाधिकारियों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने इस सिलसिले में किए गए कामो की समीक्षा की तथा विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी दी।
बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह , मीना सिंह, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, श्री गुमान सिंह डामोर, डीडी उइके, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Previous articleनवम्बर महीने में 17 दिन बंद रहेगा बैंक , देखें पूरी सूची कहां और कब रहेगा अवकाश …
Next articleदिल्ली के पूर्व MLA अरविंदर सिंह लवली ने ली आज आखिरी साँस !