भाजपा को एक और झटका, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल कांग्रेस में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे बीजेपी नेता सुरेश चंदेल ने दिल्‍ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद थीं। आपको बता दें कि सुरेश चंदेल भारतीय जनता पार्टी के नेता थे और 14वीं लोकसभा में हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद चुनकर आए थे। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में सुरेश चंदेल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

समाजवादी पार्टी ने पलटी बाज़ी, मिर्जापुर में राम चरित्र निषाद को उतारा

गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले सुरेश चंदेल पर 2005 में सांसद रहते आरोप लगा था कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के बदले घूस ली थी, उस समय एक मीडिया कंपनी ने देश के 11 सांसदों पर ‘ऑपरेशन दुर्योधन’ नाम से स्टिंग ऑपरेशन किया था जिनमें सुरेश चंदेल भी शामिल थे। सुरेश चंदेल पर सवाल पूछने के बदले 30 हजार रुपए घूस लेने का आरोप लगा था। सुरेश चंदेल के अलावा उस समय सांसद नरेंद्र कुशवाहा, अन्नासाहेब एमके पाटिल, छत्रपाल सिंह लोढा, वाईजी महाजन, मनोज कुमार, राजा राम पाल, लाल चंद्र कोल, प्रदीप गांधी, चंद्र प्रताप सिंह और रामसेवक सिंह पर भी इस तरह के आरोप लगे थे।

सुरेश चंदेल 2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस समय उनकी उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस ने ऑपरेशन दुर्योधन का जिक्र करते हुए कई सवाल उठाए थे। लेकिन अब कांग्रेस ने ही उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

Previous articleसमाजवादी पार्टी ने पलटी बाज़ी, मिर्जापुर में राम चरित्र निषाद को उतारा
Next articleबेटी को लेकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं सुरवीन चावला, मीडिया को देखते ही दिया ये रिएक्शन