PM मोदी ने दुनिया को दिखाई साबरमती आश्रम की झलक, खादी से किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत

PM मोदी ने दुनिया को दिखाई साबरमती आश्रम की झलक, खादी से किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत

नई दिल्ली में जी 20 समिट का आज दूसरा दिन है। आज प्रगति मैदान के भारतमंडपम में होने वाली बैठक से पहले सभी जी 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष राजधाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी जिस स्थान पर वैश्विक नेताओं का खादी अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत कर रहे थे, उसके पीछे साबारमती आश्रम को दिखाया गया।

महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें खादी अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो,दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा,ओमान के उपप्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सईद,सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि साबरमती आश्रम महात्मा गांधी की धरोहर और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत है। इस आश्रम का निर्माण साबसमती नदी के तट पर साल 1917 हुआ था। इस आश्रम को महात्मा गांधी की शांति और सादगी का प्रतीक माना जाता है।

सुबह 9:40 से 10:15 के बीच शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में विदेशी नेताओं और प्रतिनिधिमंडल का आगमन होगा। उसके बाद 10:15 से 10:28 बजे ताज भारत मंडपम के साउथ प्लाजा के लेवल 2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। फिर10:30 से 12:30 बजे तक सम्मेलन का तीसरा सत्र ‘वन फ्यूचर’ होगा। ये सारे कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किए जाएंगे फिर अंत में साझा बयान जारी किया जाएगा और बताया जाएगा कि यह सम्मेलन कितना सफल रहा।

Previous article‘जवान’ की सुनामी में उड़ी बॉलीवुड की फिल्में, 2 दिन में 200 करोड़ के पार
Next articleमानसून की वापसी, इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश !