लैंडस्लाइड के बाद गंगोत्री हाईवे बंद, कई श्रद्धालु बीच रास्ते में फंसे

लैंडस्लाइड के बाद गंगोत्री हाईवे बंद, कई श्रद्धालु बीच रास्ते में फंसे

उत्तराखंड में आज सोमवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास भारी बारिश के बीच भूसखलन हो गया। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर गए सैलानियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से 500 मीटर आगे मलबा गिरने के कारण यातायात होने की सूचना मिली। गंगोत्री धाम यात्रा के श्रद्धालु मार्ग पर फंसे हुए हैं।

इधर चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और छिनका में पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध हुई। हालांकि बाद में प्रशासन ने मलबे को हटाकर नंदप्रयाग छिनका में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया है। यह जानकारी चमोली पुलिस ने दी।

Previous articleज्ञानवापी पर हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, जारी रहेगा परिसर का ASI सर्वे
Next article‘ओह माय गॉड 2’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी ने मचाया गदर!