Gujarat election: केजरीवाल और सिसोदिया का CBI जांच के बीच गुजरात का महत्वपूर्ण दौरा

केजरीवाल और सिसोदिया का CBI जांच के बीच गुजरात का महत्वपूर्ण दौरा
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI के घेरे में आए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। गुजरात में इस वर्ष के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने को हैं और आम आदमी पार्टी यहां अपनी राजनीतिक जमीन के निर्माण में जुटी है।  
आप संयोजक और दिल्ली के डिप्टी सीएम आज अहमदाबाद पहुंचेंगे। वे समीपस्थ शहर हिम्मतनगर में दल के टाउनहॉल बैठक में भी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को दोनों AAP नेता भावनगर में टाउनहॉल बैठक में भाग लेंगे। पार्टी गुजरात में दिल्ली की तरह शिक्षा व स्वास्थ्य की गारंटी स्कीम लागू करना चाहती है। 
गौरतलब है कि , दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की पूर्ववर्ती शराब नीति को लेकर CBI जांच के घेरे में चल रहे हैं। उनके विरुद्ध एक्साइज पॉलिसी से जुड़े कथित घोटाले को लेकर मामला दर्ज किया गया है।