Monday, April 7, 2025

SKM की अहम बैठकें आज, अंतिम रोड मैप बनाया जायेगा। …

नई दिल्ली: तीनों कृषि कानूनों के निरस्त की घोषणा के पश्चात किसान अब भी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान जाने के बजाए अब आगे की रूपरेखा तैयार करने लगे हैं। लिहाजा संयुक्त किसान मोर्चा की आज 12 बजे एक अहम बैठक है जिसमें आगे का रोडमैप बनाया जायेगा ।
जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर स्थित कजारिया टाइल्स स्थित जगह पर दो बैठकें होंगी, जिसमें पहली 11 बजे 9 सदस्यीय समिति हिस्सा लेगी। इसमें डॉ. दर्शन पाल सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, गुरनाम सिंह चढूनी, योगेंद्र यादव, जगजीत सिंह ढल्लेवाल, हन्नान मोला, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार कक्का व युद्धवीर सिंह हिस्सा लेंगे ।
इस बैठक के होने के तत्पश्चात ही संयुक्त मोर्चा की बैठक होगी जिसमें सभी संगठनों के प्रमुखों को आने के लिए कहा गया है।
इस बैठक में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने पर अपनी रणनीति बना सकते हैं। क्योंकि किसान स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक MSP पर कानूनी गारंटी नहीं दी जाती, तब तक दिल्ली की घेराबंदी जारी रहेगी।
वहीं किसान MSP कानून के पश्चात आंदोलन में जान गंवाने वालों को मुआवजा और आंदोलन के दौरान दर्ज हुए किसानों पर मुकदमे रद्द करने की मांग कर रहें हैं।
दरअसल किसान 29 नवंबर को संसद कूच करने की रणनीति बना चुके हैं। हालांकि आज की बैठक में इसपर भी तय होगा कि क्या किसान ट्रैक्टर से संसद कूच करेंगे या नहीं ? वहीं कृषि कानूनों के अतिरिक्त अपनी अन्य मांगों पर अब दबाव बनाये जाने का प्रयास किया जाने लगा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles