गर्मियों में भी रहेंगे सुपर कूल, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

गर्मी

नई दिल्ली: साइंस की बात करें तो गर्मी के मौसम में आस पास का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव इंसान के शरीर पर पड़ता हैं। तापमान बढ़ने से इंसान के शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं। जिससे इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों को अगर आप अपने डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आप खुद को सुपर कूल बना सकते हैं तथा अपने शरीर को गर्मी से बचा सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्मियों में भी रहेंगे सुपर कूल, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें।

1 .जूस वाले फल, गर्मियों में अगर आप सुपर कूल रहना चाहते हैं तो आप अपने डाइट में जूस वाले फल जैसे नींबू, संतरा, आम, अंगूर आदि को शामिल करें। इसमें सभी ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं और लू लगने के चांस कम जाते हैं। साथ हीं साथ इंसान खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करता हैं। इसलिए गर्मी में सुपर कूल रहने के लिए इन फलों का सेवन जरूर करें।

2 .पुदीना, गर्मियों में सुपर कूल रहने के लिए पुदीना का सेवन सबसे लाभदायक माना जाता हैं। इसके सेवन से इंसान का पेट साफ़ रहता हैं तथा पेट की गर्मी दूर होती हैं। साथ हीं साथ इंसान को पेट संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। आप प्रतिदिन सुबह की डाइट में रायता, चटनी, लेमन ड्रिंक के साथ पुदीना का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा और आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

3 .खीरा, अगर आप गर्मियों में खुद को सुपर कूल रखना चाहते हैं तो आप खीरा का सेवन जरूर करें। क्यों की खीरा में विटामिन और मिनरल्स के साथ साथ पानी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जो शरीर के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। अगर आप प्रतिदिन सुबह की डाइट में खीरा का सेवन करते हैं। तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और लू लगाने के चांस भी कम जायेंगे।

4 .प्याज़, दरअसल प्याज़ में पोटेशियम के साथ साथ एंटी ऑक्सीडेंट के भी गुण होते हैं। जो शरीर को बाहरी तापमान से सुरछा प्रदान करते हैं। इससे लू लगाने के चांस कम जाते हैं। साथ हीं साथ इससे इंसान का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। इसलिए गर्मियों में सुपर कूल रहने के लिए प्रतिदिन प्याज़ का सेवन करें। आप प्याज़ का सलाद, रायते, चटनी का सेवन कर सकते हैं।

5 .दही, गर्मियों में शरीर को सुपर कूल रखने के लिए आप अपने डाइट में दही को शामिल करें। क्यों की दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता हैं को पाचन में बहुत मददगार साबित होता हैं। इतना हीं नहीं दही में कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक की मात्रा भी भरपूर होता हैं जो शरीर को स्वस्थ और फ़िट रखता हैं। इससे इंसान के शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता हैं। इसलिए गर्मियों में सुपर कूल रहने के लिए इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।

Previous article18 अप्रैल की सुबह होते ही अचानक बदलेगी किस्मत, इन 6 राशि के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार
Next articleटिक टॉक के शौक़ीन एक बार जरूर यहां देख लें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ऐसी गलतियां