Tuesday, April 1, 2025

BBC के दफ्तर में Income Tax का छापा, ऑफिस हुआ सील

राजधानी दिल्ली में बीबीसी के ऑफिस में इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बीबीसी ऑफिस को सील कर दिया है। वहां काम करने वाले कर्मचारियों से मोबाइल फोन रखवा लिए गए हैं। सूत्रों से हवाले से मिली खबर से मुताबिक रेड की पूरी प्रक्रिया के दौरान दफ्तर का काम ठप पड़ गया है।

मालूम हो कि बीबीसी का राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में कस्तूरबा गांधी मार्ग पर ऑफिस है। जहां इस पर छापेमारी जारी है। मुंबई में भी बीबीसी के दफ्तर पर छापेमारी की बात सामने आई है। हालांकि रेड के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बीबीसी में काम करने वाले कुछ पत्रकारों और उनसे जुड़े कुछ लोगों ने ट्वीट करते हुए छापेमारी की जानकारी दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीबीसी के कर्मचारियों को फोन जब्त कर उन्हें घर जाने को कहा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर की जा रही है।

बीजेपी के दफ्तर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। रेड की सूचना बीबीसी के लंदन स्थित हेडक्वार्टर को दी गई है। मालूम हो कि बीबीसी दुनिया की प्रतिष्ठित और बहुत पुरानी मीडिया संगठन है। भारत सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में बीबीसी के दफ्तर है। बीते दिनों बीबीसी ने गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। जिसकों लेकर देशभर के कई जगहों पर जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles