ind vs wi 2022: अक्षर ने 27 गेंद पर में लगाई हाफ सेंचुरी , टीम इंडिया 2 वनडे में दो विकेट से मैच जीत कर श्रृंखला भी किया अपने नाम

अक्षर ने 27 गेंद पर में लगाई हाफ सेंचुरी , टीम इंडिया 2 वनडे में दो विकेट से मैच जीत कर श्रृंखला भी की अपने नाम
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त अपने नाम कर ली है। उसने त्रिनिदाद में रविवार (24 जुलाई) को खेले गए दूसरे मैच को दो विकेट से जीत लिया।
इससे पूर्व शुक्रवार को पहले वनडे में भारतीय टीम तीन रन से जीती थी। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 311 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49.4 ओवर में आठ विकेट खो कर  312 रन बना लिए। इंडिया की जीत के हीरो हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल रहे। उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट लेने के अलावा बल्लेबाजी में नॉट आउट 64 रन बनाए।

अक्षर ने अंतिम 10 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए आठ रन बनाने थे। निकोलस पूरन ने गेंदबाजी के लिए कायेल मेयर्स को बुलाया। मेयर्स के लिए यह मुकाबला अब तक शानदार रहा था।
उन्होंने बैटिंग में 23 गेंद पर 39 रन बनाने के अलावा शिखर धवन का बेहतरीन कैच लिया था। संजू सैमसन को शानदार थ्रो पर रनआउट किया था और गेंदबाजी में दो विकेट झटके थे। पूरन को अंतिम ओवर में उनसे चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षर पटेल ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच इंडिया के नाम कर दिया।