Independence Day: ITBP के सैनिकों ने बनाया अनूठा कीर्तिमान, 75 चोटियों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ITBP के सैनिकों ने बनाया अनूठा कीर्तिमान, 75 चोटियों पर फहराया राष्ट्रध्वज
देश की आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर भारत सरकार के अभियान ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की सीरीज में पूरे भारत में आयोजित किए जा रहे आयोजनों कड़ी में इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस(ITBP) द्वारा 15 अगस्त को ‘अमृतारोहण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आजादी के 75साल के आलोक में ITBP ने अपनी 75 सीमा चौकियों के निकट 75 चोटियों का चुनाव किया है। जवानों ने प्रातः 7 बजे इन सभी चोटियों पर एक साथ तिरंगा फहराया है। इनमें 33 चोटियां लद्दाख में, 16 चोटियां उत्तराखंड में, 11 चोटियां सिक्किम में, 10 चोटियां हिमाचल प्रदेश में और 5 चोटियां अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं। ITBP के हिमवीरों ने यहां पर एक साथ ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराने का अनूठा कीर्तिमान स्थापित  दिया है। इनमें सबसे ऊंची चोटी 18,800 फीट पर सिक्किम में प्रांत में है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में हिमवीरों का खास रिकार्ड है।

आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर ITBP द्वारा भारत-चीन बार्डर पर एक 75 दिवसीय रिले लॉन्ग रेंज पेट्रोल (LRP) ‘अमृत’ आयोजित किया जा रहा है। ‘अमृत’ रिले LRP 01 अगस्त, 2022 को लद्दाख के काराकोरम पास से प्रारंभ हुई थी। 75 दिन की यात्रा 14 अक्तूबर, 2022 को अरुणाचल प्रदेश के ‘जाचेप ला’ में खत्म होगी। इस दौरान करीब  7,575 किलोमीटर. की दूरी तय की जाएगी। 15 अगस्त पर हिमवीरों ने अपने सभी केंद्रों, सीमा चौकियों और अन्य संबंधित संस्थाओं में तिरंगा फहराया है। इनमें लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक की बल सीमा चौकियां भी सम्मिलित हैं। आईटीबीपी के सैनिकों  ने पूरे उत्साह से स्वतंत्रता दिवस का त्योहार मनाया। हर घर तिरंगा की थीम के साथ कई प्रोग्राम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में स्थानीय सीमावर्ती नागरिक भी हिस्सा लिए ।

Previous articleनारी शक्ति वोट बैंक के जरिए 2024 में जीत हासिल करने के लिए महिलाओं को साधने का प्रयास करेंगे पीएम
Next articleमुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अंबानी को फोन पर धमकी देने वाला संदिग्ध हुआ अरेस्ट