IAF ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 विमान को मार गिराया

श्रीनगर: पाकिस्तानी विमानों ने बुधवार को पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया है. लेकिन भारतीय विमानों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. खबरों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को पाकिस्तान की सीमा में 3 किलोमीटर अंदर नौशेरा सेक्टर की लाम घाटी में घुसकर मार गिराया.

एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार सुबह नौशेरा सेक्टर के न्यू मीरपुर इलाके में भारतीय हवाई क्षेत्र में जेट घुसे लेकिन उन्हें भारतीय विमानों ने तत्काल उन्हें वापस खदेड़ दिया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के फाइटर जेट्स एलओसी के आसपास मंडराते दिखे, लेकिन भारतीय लड़ाकू विमानों से डरकर वापस लौट गए. पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने लौटते समय बम भी गिराए लेकिन भारतीय सीमा पर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू, लेह, श्रीनगर और पठानकोट के एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है और यात्री विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है. वहीं, यात्री विमानों की उड़ान को भी रोक दिया गया है.