इंडियन नेवी ने रचा इतिहास, पहली बार अग्निवीर स्कीम के तहत 341 महिला सैनिकों को नौसेना में किया शामिल

इंडियन नेवी ने रचा इतिहास, पहली बार अग्निवीर स्कीम तहत 341 महिला सैनिकों को किया शामिल

नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार यानी आज कहा कि इंडियन नेवी हिंद महासागर के सभी घटनाक्रमों पर नजर गड़ाए हुए है, जिसमें चीनी नेवी के जहाजों की आवाजाही भी सम्मिलित है। नेवी चीफ ने कहा कि बहुत सारे चीनी पोत हैं जो हिंद महासागर इलाके में ऑपरेट करते हैं। हमारे पास तकरीबन 4-6 पीएलए नौसेना के जहाज हैं, कुछ शोध पोत हैं जो कार्य करते हैं। हम सभी घटनाक्रमों पर ध्यान दे रहे हैं।

नेवी चीफ ने कहा, ‘हमने 341 महिला अग्निवीरों को  नौसेना में शामिल किया है। यह पहली बार है जब महिलाओं को रैंक में शामिल किया जा रहा है। नारी शक्ति को अलग से शामिल नहीं कर रहे हैं। उन्हें उनके पुरुषों के बराबर ही शामिल किया जा रहा है। यह चयन का एक समान पैटर्न है। वे समान टेस्ट से गुजरते हैं।

उन्हें जहाजों, एयरबेस, विमानों पर तैनात किया जाएगा। उन्हें हर एक्टिविटी के लिए ट्रेंड  किया जाएगा जिस प्रकार एक सामान्य नाविक को ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग में कोई अंतर नहीं आने वाला है। हम एक लैंगिक-तटस्थ बल बनने पर विचार कर रहे हैं जहां हम केवल व्यक्ति की क्षमता देखते हैं।