मॉस्को जा रहा भारतीय विमान क्रैश, कल रात रडार से गायब हुआ था

मॉस्को जा रहा भारतीय विमान क्रैश, अफगान मीडिया के हवाले से खबर

अफगानिस्तान से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय विमान के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। मॉस्को में भारतीय प्लेन अफगानिस्तान में क्रैश हुआ है। बदख्शां के वाखान में ये विमान क्रैश होनी की जानकारी मिली है। अफगान मीडिया के हवाले से यह खबर मिली है।

पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा के मुताबिक यह प्लेन भारत से मॉस्को जा रहा था। समा ने बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड के हवाले से जानकारी दी है कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जेबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया।

प्लेन क्रैश को लेकर शुरुआती जानकारी यह मिली थी कि अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय पैसेंजर प्लेन था। हालांकि करीब आधे घंटे बाद मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई कि क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं था। साथ ही इसके रेगुलर पैसेंजर फ्लाइट होने को लेकर भी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई।

इधर टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। इधर भारत सरकार की तरफ से प्लेन क्रैश होने की खबर पर कुछ नहीं कहा गया है।

दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर अफगानी मीडिया के हवाले से कहा गया था कि ये विमान भारत का है, ये मॉस्को जा रहा था। हालांकि, आधे घंटे के भीतर फिर ये जानकारी आई की ये पैसेंजर प्लेन नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कोई चार्टर्ड प्लेन हो सकता है।

Previous articleक्या है कम्ब रामायण? जिसको पीएम मोदी ने तमिलनाडु में आज सुना
Next articleराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनिया भर में उत्साह, न्यूजीलैंड के मंत्री लगा रहे “जय श्री राम” के नारे