जानिए, कौन हैं देश के पांच सबसे महंगे वकील

एक कहावत है कि कभी डॉक्टर, पुलिस और वकील के दफ्तर की सीढ़ियां नही चढ़नी चाहिए। वहां जाओगे, तो उसका कोई अंत ही नहीं है। लेकिन कुछ लोग को यह करना पड़ता है और अपने केस के लिए वकील की मदद लेनी ही पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के पांच सबसे महंगे वकील कौन हैं। आइए देखते हैं लीगल इण्डिया की रिपोर्ट।

राम जेठमलानी

राम जेठमलानी सबसे महंगे वकील हैं। इनकी प्रति हियरिंग फीस 25 लाख रुपए है। इसका मतलब है कि एक बार कोर्ट में आने का जेठमलानी जी 25 लाख लेते हैं। जेठमलानी की उम्र 95 साल है। (आडवाणी जी से भी 4 साल बड़े और MDH वाले चाचा से 6 महीने छोटे।)

हरीश साल्वे

हरीश साल्वे पांच सबसे महंगे वकील की इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह कानून के बहुत अच्छे जानकार हैं। वह किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। साल्वे 1999 से लेकर 2002 के बीच केंद्र सरकार में सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम कर चुके हैं। यही नहीं वह देश के सबसे ताकतवर लोगों की सूची में 18वें स्थान पर हैं। वह हर केस की सुनवाई के लिए 6–15 लाख रुपए लेते हैं। वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के हिट एंड रन केस भी वही लड़ रहे हैं। उनके क्लाइंट में दिग्गज कंपनियां रिलायंस, टाटा, आईटीसी और वोडोफोन तक शामिल हैं।

फली नरीमन

फली नरीमन एक बेहतर वकील माने जाते हैं। कोर्ट में अपने सवालों के जरिए विपक्षियों को चारों खाने चित कर देते हैं। उन्हें वकालत के पेश में काफी लंबा अनुभव है। साथ ही उन्हें संविधान की भी अच्छी जानकारी है। वह ज्यादातर राजनीतिक दलों और बिजनेस फर्म के लिए केस लड़ते हैं। वह पांच मिनट की बहस के लिए 2.5 से 3 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं जबकि हियरिंग के लिए 8–15 लाख रुपए। वह इस पेश में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और देश के सबसे सफलतम वकीलों में से एक हैं।

सोली जे सोराबजी

भारत के पूर्व अटार्नी जनरल और प्रख्यात वकील सोली जे सोराबजी को वकालत के पेशे में लंबा अनुभव है। साथ ही इस पेशे में उनकी सफलता का औसत 80 प्रतिशत है जो कि किसी भी वकील का सबसे बड़ा सपना होता है। सोराबजी ने भारत के लिए कई अतंरराष्ट्रीय मुकदमे जीते हैं। सोराबजी प्रति हियरिंग के लिए 10 से 15 लाख रुपए लेते हैं।

के पराशरण

के पराशरण यूपीए सरकार में कांग्रेस के पसंदीदा वकील थे। कोर्ट के बाहर वह कम ही बोलते नजर आते हैं। वह कभी भी अनैतिकता पर विश्ववास नहीं रखते। जटिल संवैधानिक मुद्दों को वह बेहद ही सरलता से सुलझा लेते हैं। पराशरण प्रति हियरिंग के लिए 8 से 12 लाख रुपए लेते हैं।

ये सब सुप्रीमकोर्ट के जानेमाने वकील की फ़ीस है, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है हाईकोर्ट के वकील एवरेज 15–35% चार्ज करते है। जिला कोर्ट के अच्छे से अच्छे वकील की ज्यादा से ज्यादा फ़ीस 20 % है। यानी अगर आप के उपर किसीने 500000 की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है, तो जिला कोर्ट के अच्छे वकील प्रति हियरिंग के 500–1500 और अंत में ज्यादा से ज्यादा 100000 चार्ज लेंगे। अलग अलग शहर में अलग अलग दाम हो सकते हैं।

Previous articleचन्दौली में पीएम नरेंद्र मोदी बोले, हार के डर से महामिलावटी हुए पस्त
Next articleपूर्वांचल में गरज रहे मोदी, शाह और योगी, विपक्ष पर तीखे प्रहार