IPL 2023: मुंबई और हैदराबाद के बीच होगी रोमांचक जंग, मैच से पहले जानें कौन किस पर भारी

IPL 2023: मुंबई और हैदराबाद के बीच होगी रोमांचक जंग, मैच से पहले जानें कौन किस पर भारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच की कमान जहां एडेन मार्करम के हाथों में होगी। वहीं मुंबई की अगुवाई एक बार फिर सूर्यकुमार यादव करते नजर आ सकते हैं तो रोहित शर्मा इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर के रूप में उतर सकते हैं।

दरअसल, मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है, लेकिन यह सीजन मुंबई के लिए कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई को अपने पहले मुकाबले में बेंगलुरु तो दूसरे में चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उसके बाद दिल्ली और कोलकाता को हराकर वापसी की है। इसी तरह हैदराबाद ने भी अपने पिछले दोनों मुकाबले जीता है। आज देखने वाली बात ये होगी कि जीत की हैट्रिक कौन सी टीम लगाती है।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज भी हमेशा की तरह कांटे का मुकाबला होने की उम्‍मीद है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 19 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 10 तो सनराजर्स ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। इस तरह हेड टू हेड में मुंबई हैदराबाद से आगे है। आज सनराइजर्स जहां बराबरी करने के इरादे से उतरेगी तो मुंबई बढ़त हासिल करना चाहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, डुआन जानसन/जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला और रिले मेरेडिथ।

Previous articleअमरीका के इस राज्य में TikTok पूरी तरह से बैन, जानें वजह
Next articleबिना शादी मां बनने वाली हैं  इलियाना डिक्रूज! लोगों ने किया बच्चे के बाप को लेकर सवाल