बारामुला में ढेर लश्कर का इरशाद अहमद भट, सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी

बारामुला में ढेर लश्कर का इरशाद अहमद भट, सेना  और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी
जम्मू कश्मीर के बारामुला के बिनेर इलाके में आतंकियों और सेना के बीच शनिवार देर रात एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक , जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए आतंकी की पहचान बारामुला के इरशाद अहमद भट के रूप में की है, जो मई 2022 से सक्रिय था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। इसके पास से एक AK -47 राइफल, 2 मैगजीन और 30 गोलियां बरामद हुई हैं।

लश्कर के दो हाईब्रिड आतंकवादी भी अरेस्ट

सोपोर पुलिस ने लश्कर के दो हाईब्रिड आतंकवादियों को भी अरेस्ट किया है।  जिनका नाम तारिक वानी और इशफाक वानी बताया जा रहा है।  पुलिस ने जानकारी दी है कि ये लोग हादिपोरा राफिआबाद चेकिंग पोस्ट से चेकिंग के दौरान फरार हो गए थे। दोनों के पास से दो पिस्टल, दो मैग्जीन, 11 लाइव कारट्रेज बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और जांच कर रही है।