ITBP के जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 1 जवान की मौत, 24 घायल

जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह ITBP के जवानों को ले जा रही निजी बस खाई में गिर गई. वहीं अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जवान की मौत और 24 जवान घायल हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना जम्मू श्रीनगर हाइवे पर खूनी नाला रामबन के निकट हुई.

बताया जा रहा है कि बस श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रही थी और इस बस में 35 जवान सवार थे. बचाव और राहत कार्य जारी है. बस में कई जवान फंसे हुई हैं जिन्हें निकाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 2019 में हार जाएगी बीजेपी, पर कांग्रेस भी नहीं बना पाएगी सरकार !