अमेरिका में जयशंकर बोले,भारत-अमेरिका के रिश्ते आज दुनिया पर असर डालते हैं

अमेरिका में जयशंकर बोले,भारत-अमेरिका के रिश्ते आज दुनिया पर असर डालते हैं

अमेरिका में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन DC स्थित इंडिया हाउस में थिंक-टैंक और स्स्टैटिजिक कम्युनिटी  के साथ कई मसलों पर चर्चा की। यह जानकारी अमेरिका में भारतीय एंबेसडर तरणजीत सिंह संधू ने ट्वीट कर साझा दी।

भारतीय विदेश मंत्री ने बुधवार यानी बीते कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हिंदुस्तान और अमेरिका के रिश्ते आज विश्व के बाकी भागों पर असर डालता हैं।  एस. जयशंकर ने कहा कि “मुझे लगता है कि आज हमारे रिश्ते पूरी दुनिया को प्रभावित करते हैं। ऐसे विभिन्न देश हैं जो व्यक्तिगत और द्विपक्षीय रूप से बेहतरी के कुछ भाग के लिए हमारी ओर देखते हैं, जिसके लिए वे हल करने की उम्मीद करते हैं, जिसे विश्व के  कई मायनों में खोज रही है।”

दोनों मुल्कों के मध्य द्विपक्षीय बातचीत को ठोस, पॉजिटिव और प्रोडक्टिव बताते हुए जयशंकर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यात्रा बहुत आरामदायक थी और उन्होंने अमेरिका में मंत्रियों के साथ कुछ बहुत अच्छी चर्चा की। जयशंकर ने आगे कहा कि द्विपक्षीय परामर्श को बड़ी ग्लोबल चुनौतियों की पृष्ठभूमि में तैयार किया गया था। हिंदुस्तान  और अमेरिका की प्राथमिकताएं कभी-कभी भिन्न रही हैं, इसलिए यह बहुत हाई लेवल का कंवर्जेंस था।