Jammu-Kashmir: 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश असफल, पुलवामा में 25-30 किलो IED बरामद

Jammu-Kashmir: 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश असफल, पुलवामा में 25-30 किलो IED बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार यानी आज पुलिस और सेना ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व  एक बड़े हमले की साजिश को असफल कर दिया। सेना ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किलोग्राम IED बरामद कर लिया।
ADGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया, ”पुलवामा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।”

विजय कुमार ने कहा- कि मामले में जांच की हो रही है। IED को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से IED उठाने के लिए आने वालों की  तलाशी जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी की जा रही है।