Jammu-Kashmir: सैनिकों ने LOC पर मनाया दीपावली का त्योहार, देशवासियों को दी बधाई

Jammu-Kashmir: सैनिकों ने LOC पर मनाया दीपावली का त्योहार, देशवासियों को दी बधाई

Jammu-Kashmir: जहां पूरा भारत दीपावली के मौके पर खुशियां मनाने के लिए तैयार है। वहीं हमारे इंडियन आर्मी के जवान इंटरनेशनल बॉर्डर पर मां भारती की सुरक्षा करते हुए घर से हजारों किलोमीटर दूर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पर्व मना रहे हैं। इसके साथ ही देशवासियों को भरोसा भी दिला रहे हैं कि हम सीमा पर खड़े हैं, आप जश्न के साथ दीपावली का त्योहार मनाइए। आज रात को LOC (नियंत्रण रेखा) पर मुस्तैद आर्मी के जवानों ने धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाते हुए दीपक जलाए और पटाखे भी फोड़े।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कर्नल इकबाल सिंह ने कहा कि “मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें और पूरे हर्षोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाएं। मैं देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं और उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सैनिक सतर्क हैं और सीमा पर निगरानी रख रहे हैं।”

बीते वर्ष देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सैनिकों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया था। वहीं जब से वह पीएम बने हैं तो हर वर्ष देश की भिन्न -भिन्न  सीमाओं पर सैनिकों के साथ उन्होंने दीपावली मनाई है। इसीलिए इस वर्ष भी नरेंद्र मोदी इंडियन आर्मी के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मना सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा कारणों से सही स्थान का खुलासा नहीं किया गया है।

 

Previous articleअयोध्या में रूसी आर्टिस्ट कर रहे हैं रामलीला का मंचन, बढ़ा रहे है दीपोत्सव की शोभा
Next articleIND vs PAK: बारिश खराब कर सकती है मैच का रोमांच, ये है वेदर और पिच का स्टेटस