Wednesday, April 2, 2025

JP Nadda: जेपी नड्डा का बढ़ाया गया कार्यकाल, जून 2024 तक रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल में वृद्धि की गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में आज प्रस्ताव दिया है। राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है। सभी बीजेपी के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रेसिडेंट के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में बीजेपी 2024 में और भी बड़े बहुमत से सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करेंगे।

आगामी वर्ष 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की जनता से उनका साथ मांगेगे। उसके पूर्व 2023 में 9 प्रदेशों में असेंबली इलेक्शन होने हैं और यह इलेक्शन आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में  अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें विशेष रूप से  मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में पार्टी का प्रदर्शन संसदीय चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगा। ध्यान देने योग्य है कि इन प्रदेशों की 93 में से 87 सीटें  मौजूदा  वक्त में पार्टी के पास है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles