कल्‍याण सिंह का यह बयान दे सकता है राजनीतिक विवाद को जन्‍म

Kalyan Singh
राजस्थाेन के गर्वनर कल्या ण सिंह (फाइल फोटो)

अलीगढ़। राजस्‍थान के गर्वनर कल्‍याण सिंह का एक बयान विवाद को जन्‍म दे सकता है। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हमें कोशिश करना चाहिए कि नरेन्‍द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनें। कल्‍याण सिंह उस समय भी राज्यपाल रहते हुए चर्चा में आये थे, जब उन्‍होंने कश्‍मीर में लागू धारा 370 पर बयान दिया था। हालांकि संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्हें इसका अधिकार नहीं था।

Kalyan Singh
राजस्थाेन के गर्वनर कल्याण सिंह (फाइल फोटो)

कल्याण सिंह के विवादित बोल

ताजा बयान अलीगढ़ में ऐसे समय पर दिया है, जब उनके बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया भारतीय जनता पार्टी के टिकट से एटा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि कल्‍याण सिंह राज्‍यपाल जैसे संवैधानिक पद पर हैं। उनसे उम्‍मीद की जाती है कि राजनीतिक बयान नहीं देंगे।

बीते दिनों कल्याण ने अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सतीश गौतम को टिकट दिये जाने का विरोध किया था। इसके बाद कई तरह की अटकलें लगायी जाने लगी थीं। कल्‍याण सिंह उत्‍तर प्रदेश से पार्टी के बड़े नेता रहे हैं। 06 दिसम्‍बर, 1992 को अयोध्‍या काण्‍ड के समय वह उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री थे। इस काण्‍ड में उनको सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन के लिए जेल भी भेजा था। इस काण्‍ड की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए कल्‍याण सिंह अपने पद से त्‍यागपत्र दे दिया था।

Previous articleहिना खान ने प्रियांक शर्मा के साथ बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में बिखेरा जलवा
Next articleसारा अली खान और कार्तिक आर्यन को मिली सरप्राइज पार्टी