हिना खान ने प्रियांक शर्मा के साथ बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में बिखेरा जलवा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कसौटी ज़िंदगी के में कमोलिका का किरदार निभा कर लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में हिना खान ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2019 में रैंप वॉक करती नजर आई। रविवार को इस फैशन शो का तीसरा दिन था। जिसमे कई सेलेब्स पहुंचे। जिसमें से एक हिना खान भी इस शो का हिस्सा बनी। हिना ने यहां प्रियांक शर्मा के साश रैंप वॉक किया।

इस दौरान हिना ने पीच कलर का लहंगा पहना था जबकि प्रियांक भी इसी रंग की शेरवानी पहने नजर आए। यहां प्रियांक अपनी मां के साथ शो में पहुंचे थे तो वहीं हिना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शो में हिस्सा लिया था। हिना खान के अलावा डायना पेंटी, चित्रांगदा सिंह, करिश्मा कपूर, दीया मिर्जा, तनीषा मुखर्जी और रकुल प्रीत सिंह जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी रैंप वॉक किया था। वहीं टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा, मंदना करीमी, सना खान और सृष्टि रोड ने भी रैंप वॉक किया था।

बता दें कि हिना खान इन दिनों कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के किरदार में नजर आ रही हैं, लेकिन फिल्मों के चलते कुछ समय के लिए उन्हें शो से ब्रेक लेना पड़ेगा। हाल ही में हिना ने यह साफ किया था कि वो 5 से 6 महीने तक शो में नजर नहीं आएंगी, हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह शो छोड़ नहीं रही हैं। हिना जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली है।

Previous articleराशिद अल्‍वी ने बढ़ाया कांग्रेस का संकट, तो आगे आए सचिन
Next articleकल्‍याण सिंह का यह बयान दे सकता है राजनीतिक विवाद को जन्‍म