केदारनाथ धाम का अद्भुत VIDEO VIRAL, देखकर खुश हो जाएगा मन

मुंबई: सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम (Kedarnath)  का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई हैरान हो जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी मंदिर का एक वीडियो साझा किया है। रितेश ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “केदारनाथ मंदिर, अत्यधिक सुंदर. ओम नमः शिवाय…”

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में केदारनाथ मंदिर के पीछे पर्वत का नजारा भी काफी खूबसूरत लग रहा है। ब्रह्म मुहुर्त में बनाए गए इस वीडियो में चारों और शांति नजर आ रही है। इसके अलावा सिर्फ आरती की आवाज ही सुनाई दे रही है। एक्टर के इस वीडियो को अब तक 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। केदारनाथ के इस अनुपम सौंदर्य वाले वीडियो को देखकर किसी का मन भी खुश हो जाएगा।