‘केसरी’ बनी 2019 की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, इन फिल्मों का तोड़ा रिकोर्ड

केसरी
फाइल फोटो

पिछले हफ्ते रीलिज हुई खिलाड़ी कुमार की फिल्म केसरी ने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया हैं। 100 करोड़ कल्ब में शामिल होने के साथ ही ये 2019 की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म भी बन गई हैं। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में अपना नाम दर्ज कर लिया हैं। फिल्म के कलेक्शन की जानकारी फिल्म के ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर दी, उन्होंने लिखा-“ केसरी 2019 की सबसे तेज सौ करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई हैं। सातवें दिन तक इसने 100.01 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इससे पहले गली ब्वॉय ने आठवें दिन और टोटल धमाल ने नौवें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। “

बता दें कि फिल्म भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। केसरी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 21.60 करोड़ का बिजनेस किया था और वीकेंड में इसने 56.51 करोड़ कमाए थे और अब रिलीज के सातवें दिन 100 करोड़ पार कर लिया हैं।

केसरी को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है, इससे पहले अनुराग रकीब, दिल बोलो हड़िप्पा और कई पंजाबी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। केसरी के डायरेक्शन को लेकर अनुराग सिंह की काफी सराहना भी हो रही हैं। ये फिल्म सारागढ़ी में हुए ऐतिहासिक युद्ध की सच्ची कहानी पर फिल्माई गई है। इसमें अक्षय कुमार ने वीर बहादुर हवलदार ईशर सिंह का रोल प्ले किया हैं। ईशर सिंह 36 सिख रेजिमेंट की 21 लोगों की एक टुकड़ी के कमांडर थे। सारागढ़ी आज पाकिस्तान के वजीरिस्तान में है, जहां साल 1897 में ये युद्ध लड़ा गया था। इसमें 21 बहादुर सिख जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटाई थी।

 

Previous articleमिशन 2019: मुजफ्फरनगर के हो न, तो नारे जोर जोर लगाओ
Next articleआज है शीतला अष्टमी व्रत, जानिए क्यों चढ़ाया जाता है माता को बासी प्रसाद