व्लादिमीर पुतिन से मिले किम जोंग उन , कहा – ‘नॉर्थ कोरिया हमेशा देगा रूस का साथ’

व्लादिमीर पुतिन से मिले किम जोंग उन , कहा – ‘नॉर्थ कोरिया हमेशा देगा रूस का साथ’

नॉर्थ कोरिया  के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन  कल ही रूस पहुंचे हैं। 4 साल में यह जोंग उन का पहला विदेश दौरा है। पर यह कोई मामूली दौरा नहीं है। इस दौरे के पीछे एक मकसद था और वो मकसद था रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलना और बातचीत करना। और आज दोनों के बीच मुलाकात हुई। दोनों देशों के लीडर्स आज अमूर ओब्लास्ट  के वोस्तोचनी कोस्मोड्रोम  स्पेसपोर्ट में मिले।

पुतिन और किम ने करीब 2 घंटे तक मीटिंग की और कई अहम विषयों पर चर्चा की। दोनों लीडर्स ने रूस और नॉर्थ कोरिया के संबंधों में मज़बूती लाने के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की। इस मीटिंग में किम ने यह साफ कर दिया कि वह हमेशा रूस का साथ देंगे। इस बात से किम ने इस बात का इशारा भी दे दिया कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए वह रूस को हथियारों की सप्लाई करेंगे। अमेरिका की तरफ से पहले ही इस बात की संभावना जताई गई थी और अब किम ने इनडायरेक्टली इस पर मुहर भी लगा दी है। साथ ही किम ने यह भी कहा कि दोनों की यह मीटिंग रूस और नॉर्थ कोरिया के संबंधों को मज़बूत करने के लिए मीट का पत्थर साबित होगी।

Previous articleUp में अब नया बिजली कनेक्शन होगा महंगा, चुकाने होंगे इतने रुपए
Next articleबिहार में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में पलटी, 16 लापता