Kissing on bike का वीडियो वायरल, अब पुलिस लेगी एक्शन

Kissing on bike

कहते हैं प्यार हवाओं में होता है, इसलिए कोई इसे रोक नहीं सकता है। लेकिन कई बार ऐसा प्यार नुकसान कर सकता है। फिर भी कुछ लोगों को इसकी फिक्र नहीं रहती। अब पश्चिमी दिल्ली के इस लव कपल को ही देख लीजिए। इसे प्यार का ऐसा सुरूर चढ़ा कि बाइक पर ही किसिंग Kissing on bike करने लगे। उनकी इस Kissing on bike का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो देखकर आपको रॉक बैंड ऐरोस्मिथ के उस गाने की याद भी आएगी, जिसमें ऐसा ही सीन फिल्माया गया है।

हालांकि इस इंडियन लव कपल के लिए मुश्किल की घड़ी भी आ गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह ट्रैफिक पुलिस की नजर में भी आया गया। इस बारे में पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बाइक पर इस तरह की हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि Kissing on bike के दौरान लड़के और लड़की ने सुरक्षा को दरकिनार करते हुए हेलमेट भी नहीं लगाया था। रजौरी गार्डन कीर्ति नगर क्रॉसिंग के पास बनाए गए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों भीड़ भरी सड़क पर Kissing on bike  कर रहे हैं। उनके आसपास के कई कार निकल रही हैं। यह यातायात नियमों का उल्लंघन है।

जिसने यह वीडियो बनाया, उसने बताया कि बाइक पर सवार युवक नीले रंग की टीशर्ट में था और कंधे पर एक बैग लटकाए हुए था। जबकि लड़की उसके आगे बाइक की टंकी पर बैठती है और लड़के को Kiss करती है। यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता था।

 

Previous articleबीजेपी प्रत्याशी का विवादित बयान, मायावती यूपी की गुंडी
Next articleपीएम मोदी ने कहा- वोट काटना, देश बांटना, कैबिनेट का अध्यादेश फाड़ना, यही कांग्रेस की पहचान