कोरोना के खौफ से अगर आप भी इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने से रहे हैं डर, तो ये खबर जरूर पढ़ें;घर बैठे खत्म हो जाएगी परेशानी

राजसत्ता एक्सप्रेस। जानलेवा वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस को लेकर हर किसी के मन में डर बस चुका है और ये डर हो भी क्यों न। इस बीमारी ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। कोरोना के खौफ के कारण लोग अपनी सामान्य बीमारियों का इलाज करवाने के लिए भी डॉक्टर के पास जाने से डर रहे हैं।
कोरोना के डर ने अगर आपको भी डॉक्टर के पास जाने से रोक रखा है, तो आप टेलीमेडिसिन यानी ऑनलाइन माध्यमों से अपना इलाज करा सकते हैं। इसे खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनाने की सलाह दी है।

आज हम आपको ऐसे 10 ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना इलाज घर में बैठकर करा सकते हैं। आइए आपको टेलीमेडिसिन और फिटनेस ऐप्स के नाम और वो किस लिए काम आ सकते हैं, उसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

1. आयु एप (Aayu App)
हर तरह के रोगों के लिए Aayu ऐप पर हजार से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं। इसमें आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का मेडिकल रिकॉर्ड्स भी रख सकते हैं। इतना ही नहीं, इस एप में आपको डॉक्टर की ओर से पर्चा भी मिलता है।

2. 1mg
इस ऐप के जरिए आप अपने घर में दवाइयों की होमडिलीवरी करा सकते हैं। इसके अलावा ये फ्री में ऑनलाइन डॉक्टर भी उपलब्ध करवाता है। इसमें आपको डॉक्टर्स से अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा मिलती है। साथ ही, आप डॉक्टरों से निजी चैट से सुझाव भी ले सकते हैं।

3. प्रेक्टो एप (Practo App)
Practo App पर आप डॉक्टर्स से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। साथ ही, इस ऐप पर आपके लिए 24 घंटे और सातों दिन डॉक्टर्स एक्टिव रहते हैं, इसके चलते आप चैट कर उनसे कंसल्ट कर सकते हैं। इसमें आप अपना हेल्थ रिकॉर्ड भी रख सकते हैं।

4. एमफाइन एप (mfine App)
mfine App पर 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं, जो मरिजों से चैट, ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए जुड़ते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको डॉक्टर की फीस देनी होती है।

5. डोक्सएप (DocsApp)
DocsApp में आपको एक बार की कंसल्टेशन फीस देनी होती है। इसके बाद आप चैट, ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से बात कर सुझाव ले सकते हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टर आपको जो दवाइयां बताएंगे, उसकी होम डिलीवरी भी होती है।

टॉप हेल्थ एंड फिटनेस ऐप्स

1. होम वर्कआउट ऐप (Home Workout APP)
होम वर्कआउट ऐप में ऐसी-ऐसी एक्सरसाइज बताई जाती हैं, जिसके लिए किसी भी तरह के इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती है। इस ऐप में आपको जुलाई 2020 तक सभी प्रीमियम वर्कआउट फ्री दिए जा रहे हैं।

2. लोस वेट एप (Lose Weight APP)
Lose Weight APP के जरिए आप अपना वजन कम कर सकते हैं। इसमें वजन कम करने के लिए वर्कआउट बताए जाते है। इसमें आप अपने वजन का हिसाब रख सकते हैं। इसके अलावा ये भी देख सकते हैं कि आपने कितनी कैलोरीज बर्न की हैं। इसमें एनीमेशन वर्कआउट वीडियोज भी उपलब्ध हैं।

3. गूगल फीट एप (Google Fit APP)
गूगल फीट ऐप के जरिए आप अपने फोन या स्मार्टवॉच से वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा अपना फिटनेस गोल भी तय कर सकते हैं। इस ऐप से आप कई दूसरे ऐप्स को भी जुड़ सकते हैं।

4. क्योर फिट एप Cure fit APP
Cure fit APP पर योग, मेडिटेशन, वर्कऑउट्स और सेहतमंद खानपान समेत टेली-कंसल्टेशंस की भी सुविधा दी जाती है। इसमें कई सेहतमंद व्यंजन से जुड़ी जानकारी भी बताई जाती है।

5. हेल्थीफायमी एप (HealthifyMe APP)
HealthifyMe APP के जरिए आप अपना पर्सनल डाइट प्लान बना सकते हैं, जिसे ये ऐप ट्रैक करने में मदद करता है। इसमें आप डाइट से जुड़े सवाल एआई पावर्ड न्यूट्रिशनिस्ट से पूछ सकते हैं।

Previous articleCoronavirus In Animals: शेर और बाघ के बाद अब न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां निकलीं कोरोना पॉजिटिव, एक कुत्ते की भी हो चुकी है मौत
Next articleकोरोना संकट के बीच मुकेश अंबानी के लिये बड़ी खुशखबरी…इस डील ने लिख दी खुशी की इबारत…बने एशिया के रईस नंबर वन