जानिए आखिर क्यों सोशल मीडिया लड़कियों को बना रहा चिड़चिड़ा

सोशल मीडिया ने आजकल कम उम्र की लड़कियों को अपनी आगोश में ले लिया है। सोशल मीडिया के कारण किशोर लड़कियों में अनिद्रा जैसी बीमारियां हो रही हैं। कई लड़कियां सोशल मीडिया को आत्मसम्मान के तौर पर देख रही हैं। इस शोध में 11,000 युआवों को शामिल किया गया था जो कि ब्रिटेन से थे।

एक शोध के अनुसार यह बात सामने आई कि 14 साल तक की लड़कियां सोशल मीडिया के पीछे पागल हैं। शोध में शामिल लड़कियों के 5 हिस्सों में से दो हिस्से की लड़कियां एक दिन में 3 घंटे से भी ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं, वहीं इस मामले में लड़के पीछे हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिका- कैब ड्राइवर ने की 6 लोगों की हत्या , कहा शैतान कर रहा था कंट्रोल

इस शोध में इस बात का भी खुलासा हुआ कि 12 फीसदी लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन इसके प्रति गंभीर नहीं हैं, वहीं 38 फीसदी लोग इसके पीछे पागल हैं। 38 फीसदी लोग प्रतिदिन 5 घंटे से भी ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और फिर यही लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।

Previous articleअमेरिका- कैब ड्राइवर ने की 6 लोगों की हत्या , कहा शैतान कर रहा था कंट्रोल
Next articleजानिए कैसा होता है जनवरी माह में जन्मे लोग का स्वभाव