• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

ब्रह्मास्त्र की टीम पहुंची प्रयागराज, फिल्म का लोगो किया लॉन्च

By
Rajsatta Express
-
March 5, 2019
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की चर्चा लंबे समय से जोरों पर है. फिल्म के लोगो को लॉन्च करने के लिए फिल्म के एक्टर्स और डायरेक्टर प्रयागराज पहुंचे. एक स्पेशल प्रोग्राम में फिल्म ब्रह्मास्त्र के लोगो को ड्रोन की मदद से आसमान में लाइट्स से बनाया गया. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म का लॉन्च इवेंट इस अंदाज में हुआ. लेकिन यह लॉन्च इवेंट फिल्म ब्रह्मास्त्र की कहानी के बारे में कई राज खोल रहा है.

    र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक ब्रह्मास्त्र के ल‍िए महाश‍िवरात्र‍ि का द‍िन चुने जाने के पीछे एक खास वजह है. फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम श‍िवा है. उसका भगवान शिव से खास कनेक्शन है. ये फिल्म एक सुपरहीरो की कहानी बताई जा रही है इसी खास कनेक्शन के चलते इस फिल्म के फर्स्ट लुक के लिए ये खास समय चुना गया है.

    फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभा रहे है. साथ ही साउथ एक्टर नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार भगवान ब्रह्मा से और नागार्जुन का किरदार भगवान व‍िष्णु से जुड़ा होगा. इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग बुल्गेरिया में हुई है. फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन बना रही है.

    बता दें कुंभ में लाइट्स को ड्रोन्स की मदद से राष्ट्रीय ध्वज, कुंभ 2019 और ब्रह्मास्त्र का अस्त्र (लोगो) को बनाया गया था. इस आयोजन में आल‍िया भट्ट, रणबीर कपूर ने खास पूजा की. पूरे इवेंट को मेकर्स ने धर्मा प्रोडक्शन्स के वैरिफाइड फेसबुक पेज पर लाइव टेलीकास्ट किया. फैंस के बीच फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है.

     

    • TAGS
    • alia rambeer in prayagraj
    • Brahmastra
    • Brahmastra logo
    • Brahmastra logo launch
    • Brahmastra team
    • kumbh fair
    • logo launch event
    • prayagraj launch
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleJ&K: त्राल में एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी
      Next articleएयर इंडिया के ‘जय हिंद’ फरमान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- ‘देशभक्ति का जोश आसमान में दिखने लगा’
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      Subedaar Review: अनिल कपूर का ‘झकास’ एक्शन अवतार, दमदार शुरुआत लेकिन कहानी रह गई अधूरी

      ‘किंग’ में दिखेगा बॉलीवुड का बड़ा जमावड़ा, सौरभ शुक्ला बोले– 70% इंडस्ट्री फिल्म का हिस्सा

      यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ टली, अब 4 जून को होगी रिलीज; रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से टला क्लैश

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0