लीबिया में संघर्ष तेज, 21 की मौत, अमेरिका ने हटाई सैनिकों की एक टुकड़ी

लीबिया

वाशिंगटन: अमेरिका ने लीबिया की राजधानी त्रिपोली में बढ़ती हिंसा व संघर्ष के बीच सैनिकों की अपनी एक टुकड़ी को वहां से हटा लिया है। अफ्रीका के लिए अमेरिका के शीर्ष कमांडर ने यह जानकारी दी। लीबिया की संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार का कहना है कि राजधानी त्रिपोली के पास हुए संघर्ष में 21 लोग मारे गए हैं जबकि 27 अन्य घायल हुए हैं। खराब सुरक्षा स्थिति के बीच अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों ने अपने कर्मियों को वहां से निकालना शुरू कर दिया है। सीएनएन ने बताया कि लीबिया में जमीनी स्तर पर सुरक्षा की स्थिति तेजी से जटिल हो रही और अप्रत्याशित हो रही है।

बागपत में बोले अखिलेश, चुनाव के बाद मठ में ही जाएंगे योगी, कुर्सी पड़ी है खाली

वहीं, लीबिया की संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार का कहना है कि राजधानी त्रिपोली के पास हुए संघर्ष में 21 लोग मारे गए है जबकि 27 अन्य घायल हुए हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने दो घंटे के लिए युद्धविराम की अपील की ताकि घायलों और हताहतों को बाहर निकाला जा सके लेकिन संघर्ष जारी रहा। बीबीसी के मुताबिक, त्रिपोली को अपने कब्जे में लेने के मकसद से जनरल खलीफा हफ्तार की अगुवाई में विद्रोही सेनाएं पूर्व से आगे बढ़ी है। प्रधानमंत्री फायेज अल-सेराज ने उनपर तख्तापलट का प्रयास करने का आरोप लगाया है और कहा है कि कि विद्रोहियों को सुरक्षाबलों का सामना करना होगा।

शनिवार को मारे गए लोगों में रेड क्रीसेंट का डॉक्टर भी शामिल है। जनरल हफ्तार की सेना ने कहा, उन्होंने 14 लड़ाके खो दिए हैं। बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों ने लीबिया से वहां से कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया है। लंबे समय तक लीबिया पर शासन करने वाले शासक मुअम्मर गद्दाफी के 2011 में सत्ता से बेदखल होने और मारे जाने के बाद से लीबिया में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है।

Previous articleबागपत में बोले अखिलेश, चुनाव के बाद मठ में ही जाएंगे योगी, कुर्सी पड़ी है खाली
Next articleअभाव कभी असफलता की वजह नहीं होती, सुमित विश्वकर्मा ने मजदूरी कर की पढ़ाई, फिर पास की यूपीएससी परीक्षा