होली से पहले चढा़ महंगाई का रंग,गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

होली से पहले चढा़ महंगाई का रंग,गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

आसमान छू रही महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार रोजमर्रा की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। मार्च के पहले दिन आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपए हुई। होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

एक मार्च बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए में हो गया है। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

होली से पहले महंगाई का बम फूटा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के साथ घरेलू कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। इसके दाम में 350.50 रुपये की भारीभरकम बढ़ोतरी कर दी गई है। 350.50 रुपये महंगा होने के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2119.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गए हैं।

Previous articleडिप्टी CM सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा, केजरीवाल ने किया मंजूर
Next articleBhopal-Ujjain Train Blast: ISIS के 7 आतंकियों सजा ए मौत , 1 को आजीवन कारावास, NIA कोर्ट का फैसला