मदन मोहन झा बने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष

कौकब कादरी बिहार में राज्य कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे जबकि समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह नियुक्तियां कीं।

नई दिल्ली| वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा को मंगलवार को कांग्रेस की बिहार इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व मंत्री झा बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत के अनुसार, अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने किया खंडन

कौकब कादरी बिहार में राज्य कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे जबकि समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह नियुक्तियां कीं।

 

दरभंगा जिले के निवासी मदन मोहन झा महागठंधन सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रह चूके हैं. मदन मोहन झा पुराने कांग्रेसियों में से हैं. कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले मदन मोहन झा बिहार प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: चुनाव के लिए कांग्रेस की नई सोशल मीडिया नीति, टिकट पाने के लिए बढ़ाओ फॉलोअर

बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसी साल जून में बिहार के पार्टी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी. इसी बैठक में स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी विचार किया गया था. कांग्रेस आलाकमान ने पिछले महीने ही गुजरात के ओबीसी नेता और राधानगर से विधायक अल्पेश ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें बिहार में कांग्रेस सेक्रटरी और को-इंचार्ज बनाया था.

SOURCEIANS
Previous articleभोपाल: कांग्रेस नेता हवाईअड्डे पर अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार
Next articleनशे के कारोबार से फल-फूल रहा है तालिबान, भारत ने यूएन को सुनाई खरी-खरी