महाराष्ट्र CM और डिप्टी CM, राष्ट्रपति, नड्डा, शाह से किए मुलाकात, प्रधानमंत्री से भी करेंगे भेट

महाराष्ट्र CM और डिप्टी CM, राष्ट्रपति, नड्डा, शाह से किए मुलाकात, प्रधानमंत्री से भी करेंगे भेट
महाराष्ट्र के सीएम  एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस देश की राजधानी दिल्ली में हैं। वे शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेट  की। वे आज ही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर बातचीत करेंगे। 

महाराष्ट्र में भारी सियासी भूचाल व शिवसेना में बगावत के बाद  एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को राज्य में सत्ता की कुर्सी संभाली थी। इसके पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सीएम और फडणवीस आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी भेंट करेंगे।

महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार रात  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेट  की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और  सीएम एकनाथ शिंदे के अगुवाई वाले शिवसेना के बागी गुट के बीच सत्ता साझेदारी के फार्मूले पर बातचीत की। गृहमंत्री ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा- ‘मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’