महाराष्ट्र के CM, फडणवीस आज पीएम व नड्डा से करेंगे भेट, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा

महाराष्ट्र के CM, फडणवीस आज पीएम व नड्डा से करेंगे भेट, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार रात को  देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे। आज दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर उनकी बातचीत की संभावना है। 
महाराष्ट्र में भारी सियासी भूचाल व शिवसेना में बगावत के बाद  एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को राज्य में सत्ता की कुर्सी संभाली थी। इसके पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सीएम और फडणवीस आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी भेंट करेंगे।
महाराष्ट्र के दोनों नेताओं ने शुक्रवार रात  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेट  की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और  सीएम एकनाथ शिंदे के अगुवाई वाले शिवसेना के बागी गुट के बीच सत्ता साझेदारी के फार्मूले पर बातचीत की। गृहमंत्री ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा- ‘मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’