महेंद्र पांडेय ने भाजपा के घोषणापत्र को बताया राष्ट्रवाद का संकल्प पत्र, कहा- देश की जनता ने इसे तय किया है

महेन्द्रनाथ पांडेय

वाराणसी: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ”संकल्प पत्र” को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने राष्ट्रवाद का संकल्प पत्र बताया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र भारतीय राजनीति में बिल्कुल स्पष्ट और राष्ट्रवाद को पूरी तरह मज़बूती देने वाला हैं। संकल्प पत्र भारत की जनता का घोषणा पत्र हैं। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो अपने संकल्प पत्र के वादों को शत प्रतिशत पूरा करती है। डा. पांडेय सोमवार को यहां मीडिया से मुखातिब थे।

पार्टी के आईटी विभाग की ओर से कबीर चौरा स्थित नागरी नाटक मंडली प्रेक्षागृह में आयोजित साइवर योद्धा सम्मेलन में भाग लेने आये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने 2014 के संकल्प पत्र के 559 वादों में से 520 वादों को पूरा करके दिखाया हैं। संकल्प पत्र की जमकर तारीफ के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने इसके प्रमुख बिन्दुओं को बता कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अगुवाई में हम 2022 तक सभी क्षेत्रों में अग्रणी होंगे। घोषणा पत्र में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसानों को पेंशन देने की योजना क्या कांग्रेस के घोषणापत्र की काट है के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र कांग्रेस के घोषणा पत्र के पहले ही तैयार हो गया था।

पार्टी के संकल्प पत्र को देश की जनता ने तय किया है। मीडिया और अन्य माध्यमों से नागरिकों के जो सुझाव हमारे पास पहुंचे हमने उनपर अमल करके यह संकल्प पत्र तैयार किया है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र ने पार्टी की प्रतिबद्धता को स्पष्ट कर दिया हैं । मामला देश के उच्चतम न्यायालय में हैं। आने वाली भाजपा सरकार सौ फीसदी राम मंदिर निर्माण करायेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको हक हैं।

चुनाव के पूर्व ही प्रियंका अपनी पार्टी की हार मान चुकी हैं। उन्होंने कहा हैं कि चुनाव प्रचार 2019 के लिए नही 2022 के लिए कर रही है। हमें उन्हें बताना हैं कि कांग्रेस के लिए 2022 भी आसान नही रहेगा । बसपा सुप्रीमों के धर्म के आधार पर मतदान करने की अपील से जुड़े सवाल पर डा. पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग को इसे संज्ञान लेना चाहिए। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 तक गंगा पूर्ण रूप से अविरल और स्वच्छ हो जाएगी।

Previous articleबिजनौर में बोले योगी, विपक्षियों ने कर दिया जनता का चीरहरण, जनता फिर मोदी को सौंपेगी कमान
Next articleTik Tok ऐप मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार