Makar Sankranti 2023: मकर सक्रांति के मौके पर काशी और प्रयागराज में भक्तों का जमावड़ा , लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Makar Sankranti 2023: मकर सक्रांति के मौके पर काशी और प्रयागराज में भक्तों का जमावड़ा , लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार यानी 14 जनवरी को सुबह से ही देश के कई प्रसिद्ध घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई. वाराणसी से लेकर प्रयागराज के संगम और पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में लाखों भक्तों  ने गंगा स्नान किया. 

आज के दिन पवित्र गंगा स्नान के लिए काशी के घाटों पर रात से ही लोग इकठ्ठा होने लगे थे. प्रातः  से ही लोगों ने पवित्र काशी नगरी के दशाश्‍वमेध घाट, अस्सीघाट, शीतला घाट, पंचगंगा घाट,  खिड़किया घाट, ब्रह्माघाट और राजघाट में  गंगा स्नान के बाद पूजा पाठ करने के साथ ही खिचड़ी  दान भी किया.

वहीं प्रयागराज के संगम तट पर भी लाखों भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा पाठ किया. आज के दिन यहां कल्पवास कर रहे लोगो भी सुबह से ही गंगा स्नान करने के बाद हरिभक्ति में लीन हो गए हैं.  वाराणसी और प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

पश्चिम बंगाल में माघ महीने में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध गंगासागर मेले में गंगा जी में स्थानीय लोगों के अलावा नागा साधुओं और देश भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. लोगों की भीड़ को देखते हुए यहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़े इंतजाम देखने को मिले.

हालांकि, इस वर्ष मकर संक्रांति के पर्व की तारीख को लेकर के बीच असमंजस जरूर रहा. कुछ लोग जहां 14 जनवरी को भी मकर संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं. वहीं कुछ लोगों के मुताबिक यह त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा.