बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि बहुत जल्द यह कपल भी शादी की बंधन में बंधने जा रहा है। हमेशा से इस जोड़े की उम्र को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कोई असर नहीं होने दिया। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल आने वाले दिनों में शादी की तरफ एक कदम बढ़ा सकता है। बताया जा रहा है अगले हफ्ते अर्जुन और मलाइका सगाई कर सकते हैं।

खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले हफ्ते एक दूसरे से सगाई करने वाले हैं। वह पैरिस जाकर सगाई करेंगे। इस खबर को सुनने के बाद दोनों स्टार्स के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस खबर के बाद से लगातार मलाइका और अर्जुन को लेकर ट्वीट जारी किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक स्टार कपल ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आने वाली है।

Previous articleUp Budget 2022-23: CM Yogi बोले, बजट राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप, वित्तीय अनुशासन से मिला टारगेट
Next articleNIA Raid: आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क पर NIA चला का हंटर, गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के छह गुर्गे दबोचे गए