मलाइका अरोड़ा के डांस ने फैंस की बढ़ाई हार्ट- बीट, 4 वर्ष बाद अभिनेत्री ने लिया बड़ा स्टेप

मलाइका अरोड़ा के डांस ने फैंस की बढ़ाई हार्ट- बीट, 4 वर्ष बाद अभिनेत्री ने लिया बड़ा स्टेप

malaika arora dance: बॉलीवुड की हॉट हिरोइंस में से एक मलाइका अरोड़ा फिल्मों में भले ही नजर न आएं पर, फैन्स के साथ लगातार कनेक्ट रहती हैं. चाहे जिम के लिए जाने-वाले उनके अलग-अलग मूड हों या फिर इंडस्ट्री की पार्टियों में दिलकश अंदाज में उपस्थिति, उनकी फोटो  फैन्स तक लगातार पहुंचती हैं. मगर इन फैंस  के लिए एक्ट्रेस खुशखबरी लाई हैं. वह अभिनेता  आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म में इस एक्टर के साथ एक आइटम डांस में दिखाई देने वालीं हैं. अभिनेत्री अपने डांस नंबरों के लिए फेमस हैं और इनसे ही उनकी लंबी फैन फॉलोइंग तैयार हुई है. आयुष्मान की नेक्स्ट फिल्म एन एक्शन हीरो का ट्रेलर आज जारी हुआ है, जिसमें मलाइका अरोड़ा की झलक देखी जा सकती है.

हाल ही में जारी हुई डॉक्टर जी की असफलता से उबरने की कोशिश करते हुए अभिनेता आयुष्मान खुराना यह फिल्म दो दिसंबर को लेकर आ रहे हैं. फिल्म उद्योग के एक चहेते एक्शन हीरो की इस कहानी में छैंया छैंया गर्ल भी बॉलीवुड की एक आइटम डांसर के रूप में दिखाई देने वाली हैं, जिन्हें आइटम नंबर शूट करते दिखाया जाएगा.

हाल में फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने बताया था बॉलीवुड के हीरो की स्टोरी दिखाने वाली इस फिल्म में कई सॉन्ग्स हैं, लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया था कि  आइटम गर्ल मलाइका भी एक सॉन्ग में आइटम नंबर करती दिखेंगी. मगर ट्रेलर में दिखी झलक ने एक्ट्रेस के चाहने वालों को उत्साहित कर दिया है. चार वर्ष बाद ऐसा अवसर आया है, जब अरोड़ा  किसी फिल्म में दिखाने वाली हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि क्या फिल्म में वह कोई रोल निभा रहीं हैं. लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह एकाद सीन में मलाइका अरोड़ा के ही रूप में नजर आएंगी, जो किसी फिल्म के सैट पर हैं. शूटिंग कर रही हैं.