ग्वालियर में अजब- गजब मामला, 2 पत्नियों के लिए 3-3 दिन, पति के लिए 1 दिन का वीक ऑफ

man marries two women in gwalior

Gwalior News: एक पति की दो बीबियां… पति 3 दिन एक पत्नी के साथ रहेगा, जबकि अगले 3 दिन दूसरी को देगा समय। संडे को पति का वीक ऑफ होगा और वह अपनी मर्जी से किसी भी पत्नी के साथ वक्त गुजर सकता है…। चौंक गए ना… ये कोई मजाक नहीं, बल्कि हकीकत है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक शख्स का कुछ इसी तरह से बंटवारा किया गया है। इतना ही नहीं उसकी सैलरी को भी बांटी गई है।
2018 में की थी पहली शादी
प्रकरण मध्य प्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है। यहां का निवासी एक शख्स हरियाणा की मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। साल 2018 में उसकी शादी हुई थी। इसके बाद 2020 में देशभर में लॉकडाउन लग गया था। शख्स अपनी पत्नी को ग्वालियर में उसके मायके में छोड़ कर वापस हरियाणा चला गया।

गौरतलब है कि इसी दौरान दफ्तर में उसकी कलीग के साथ उसको प्यार हो गया। इंजीनियर की पत्नी ने आरोप लगाया था कि वह ग्वालियर नहीं आता है और न ही उसका खर्चा दे रहा है। इस पर महिला ने ग्वालियर में फैमिली कोर्ट पहुंच गई। अदालत ने पति-पत्नी की काउंसलिंग के आदेश दिए। जहां पाया गया कि पति ने हरियाणा में भी दूसरी युवती के साथ शादी रचा ली है।

काउंसलर ने पति-पत्नी को समझाया बुझाया। इस पर सभी पक्षों को बैठाकर बातचीत की गई। तय हुआ कि युवकका बंटवारा कर दिया जाए। इस पर सभी पक्षों ने तय किया कि पति हफ्ते के पहले तीन दिन पहली पत्नी के साथ वक्त गुजारेगा। अलगे तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहे। जबकि रविवार को पति की छुट्टी है। वह जिसके साथ रहना चाहे रह सकता है। ग्वालियर सहित पूरे देश में यह मामला सुर्खियों में है।

Previous articleपाकिस्तान की इस अभिनेत्री के डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, Video देख आप भी हो जायेंगे मुरीद
Next articleMouni Roy ने बिकिनी पहन समंदर में लगाई आग, यूजर्स ने भर भरके किए कॉमेंट्स