Wednesday, April 2, 2025

तस्वीरें: एक्ट्रेस मंदिरा बेदी 48 की उम्र में बनीं मां, बेटी को दुनिया से कराया इंट्रोड्यूस

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने 48 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। उनके गर एक नन्हीं परी आई है, जिसका पूरे परिवार ने जोरदार स्वागत किया है। मंदिरा बेदी ने अपनी बेटी के साथ फैमिली फोटे शेयर करते हुए एक इमोनल नोट्स भी लिखा है जिस पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल ने एक बच्ची को गोद लिया है। जिसकी उम्र चार साल है। कपल ने इसका नाम तारा बेदी कौशल (Tara Bedi Kaushal)  रखा है। तारा उनकी फैमिली का हिस्सा 28 जुलाई 2020 को बनी थीं।

मंदिरा और उनके पति कौशल कई बार कह चुके थे कि वो जल्द ही एक बच्ची गोद लेना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि काफी पहले कपल ने इसके लिए अप्लाई कर दिया था।

अब मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ फैमिली फोटो शेयर करते हुए अपने बेटी को दुनिया से मिलाया है। तस्वीर में उनके पति राज, बेटा वीर और बेटी तारा नजर आ रही हैं।

मंदिरा के पति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लखा- दशहरा के मौके पर हम अपने घर की नई मेंबर तारा बेदी कौशल को इंट्रोड्यूस कराना चाहते हैं। अब हमारा परिवार पूरा हो गया है। यानि हम दो हमारे दो।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles