Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने छठ पर्व से प्रारंभ की मन की बात, बोले – एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है यह त्योहार

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने छठ पर्व से प्रारंभ की मन की बात, कहे – एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है यह त्योहार

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी आज 94वीं बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किए, इस दौरान उन्होंने देश के लोगों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी। साथ ही, बोले कि यह पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत का अच्छा उदाहरण है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के कई जगहों में भगवान सूर्य का त्योहार छठ मनाया जा रहा है। छठ पूजा का हिस्सा बनने के लिए लाखों भक्त अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मैया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें। 

पीएम मोदी ने कहा कि छठ पूजा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग देश के जिस भी भाग में हैं, वहां बड़े हर्षोल्लास से छठ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गुजरात में छठ पर्व नहीं मनाया जाता था, परंतु  वक्त के साथ आज लगभग पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर आने लगे हैं। यह देखकर मुझे भी बहुत प्रसन्नता होती है। आजकल हम देखते हैं कि विदेशों से भी छठ त्योहार की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं।

Previous articleMLA poaching case: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में NCB अदालत ने 3 आरोपियों को भेजा जेल
Next articleBSP प्रमुख ने कहा – यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसला उठाना बताता है कि गुजरात में बीजेपी मुश्किल में ….